Wednesday, August 28, 2013

सच्चाई की कड़वाहट

जब शिथिल, मुर्दे समान पड़ा भी कहे कि वो वीर है, 
तब संयम भी क्यूँ न तोड़ मर्यादा की बाँध अधीर हो
जब धुंध की काली चादर फैला आग लगाने वाला कहे वो बलवान है, 
तब उम्मीद का दिया जलाने वाले की वेदना क्यूँ न ज़ाहिर हो
जब वस्त्र पर रक्त की लालिमा की गहराई, कहलाने को शौर्य का प्रमाण हो; 
तब घाव पर मरहम लगाता वो वैद्य, मानो तो इन अमीरों के संसार का फ़क़ीर हो

Monday, March 04, 2013

Fare Thee Well

He turned around and started to walk away. She stood there, fixed, as if he had cast a spell on her. She wanted to call him, to stop him but could not.

Drops of tear fell down her cheeks. She could not keep her last promise too.

It started raining.

She remembered those words -- When you are sad, my world cries. 

The world had certainly ceased to be her anymore.



#Season of farewells

Monday, December 31, 2012

Ramblings

In this cold city of gloom
In this zombie walk towards doom
You raise a toast for the new day
You smile as you walk your chosen way

The sun somewhere rises to burn down everything it hates
But for the clouds of corruption, which thou call fate
Aren't you a part of this, a small cog in the chain
And you think you can wash your sins,
In this light drizzle which you call rain

Ah! for the hypocrite in you who starts believing in what he says
For he wants to be revered, respected
Like that shiny medal put on display
Like that inanimate object, it cares not for the feeling
Of the hurt, the beaten, the fallen who wanted to keep running

Let the hammer fall hard on the nail of the coffin which is yours
Let the stampede run you down so that you never rise
Let this meandering river find new tributaries and the right course
Let the anger be there for long and does not subside

We've been walking for long on the road to perdition
As if we have chosen this path towards eternal damnation
And haven't we been successful in making this a hell
For long, haven't we been singing the devil's rendition
Let the darkness go away now,
Lest the devil himself starts ringing the death knell.

Tuesday, December 18, 2012

डरता है

अंधेरों में छुपे साये सा अस्तित्व
जो रौशनी में आने को तरसता है पर अपने ही अकेलेपन से डरता है
आँखों में बंद उस सपने सा कोमल
जो  सच का उजाला देखना चाहता है पर आँखें खुलने से डरता है
दिनकर के सातवें अश्व सा निरंतर चलन्त
जो सांस लेना चाहता है पर जिसके रुकने से संसार भी डरता है
चेहरे पर पड़े वो अधूरे सच के नकाब सा व्यक्तित्व
जो निकाल फेंकना चाहता है पर पूरे सच से डरता है
यादों की संदूक में बंद उन चुभती कीलों सा कठोर
जिन्हें मिटा देना तो चाहता है पर उन स्निग्ध स्मृतियों को खोने से डरता है

जो जानता और समझता है कि क्या है उस पार
जिसे उस जन्नत की हकीक़त मालूम है

लेकिन...

दिल को समझाने को ये खयाल भी क्या कम अच्छा है ..





प्रेरणा --


"हमको मालूम है जन्नत की हकीकत लेकिन,

दिल को समझाने को ग़ालिब ये ख्याल अच्छा है "
                                                                              ---------मिर्ज़ा ग़ालिब

Friday, September 28, 2012

इस शहर में

वो दूर ढलते सूरज के लाल आसमान में
वो नीले सागर के अपने से सन्नाटे में
वो लौट कर आती कश्तियों में
वो घर जाते पंछियों के चहचहाने में
कुछ खास है इस शहर में, कुछ खास है इस शहर में

वो खुद में खोये हज़ारों शख्सों में
वो एक दूसरे में संसार पाए चन्द रूहों में
वो अचानक से बारिश की पड़ती बूंदों में
वो हवा के बालों को छूकर चले जाने में
वो हाथ छुडाते वीराने में, उस गले लगाते अपनेपन में
कुछ खास है इस शहर में, कुछ खास है इस शहर में

वो ऊँचे ऊँचे मकानों में दूसरों से बेपरवाह ज़िन्दगियों में
वो सबसे बड़ी झुग्गी का तमगा पाए लाखों उम्मीद भरी अंखियों में
वो रफ़्तार से सामंजस्य बिठाने में डूबे हताश कोशिशों में
वो हज़ारों के जवाब ना पा सके उन लाखों सवालों में
इस अफसानों के शहर में, इन अनजानों के शहर में
कुछ खास है इस शहर में,कुछ तो खास है इस शहर में